उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में पैसे के विवाद में खूनी संघर्ष: सभासद समेत कई लोगों पर तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

चुनावी लेनदेन के विवाद में मंडी से लौट रहे दो सगे भाइयों पर रास्ते में रोककर किया गया हमला; हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Kashish Solanki

Uttar Pradesh|| Bahraich|| Attack on brothers : उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के नाज़िरपुरा इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। ये घटना कसाई वाली मस्जिद के सामने हुई, जहां लाठियाँ, तलवारें और पत्थर खुलेआम इस्तेमाल किए गए। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पीड़ित ने बताई आप बीती

पीड़ितों में से एक, राशिद ने बताया कि वह मंडी में मज़दूरी करता है। विवाद की वजह चुनाव के दौरान लिया गया पैसा बताया जा रहा है। राशिद के अनुसार, नाज़िरपुरा के मौजूदा सभासद जाहिद (जो एआईएमआईएम के पतंग चुनाव चिह्न पर जीते थे) ने चुनाव के वक्त उनके भाई से लगभग 6 से 7 लाख रुपये उधार लिए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

सुबह जब दोनों पक्ष बकाया पैसे को वापस मांगने के लिए मिले, तो उन में कहासुनी और विवाद हो गया। मामला उस समय और बिगड़ गया जब शाम को राशिद और उसका भाई गुड्डू मंडी से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे शकील, फैजान, सानू और सभासद जाहिद के साथ 6 से 7 लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और तलवारों से बेरहमी से हमला कर दिया और उस पर पथराव भी किया। जब तक लोग वहां इकट्ठा हुए, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े : घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, कई लोग घायल, घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »