उत्तर प्रदेशमहोबा

NEET छात्रा किडनैपिंग केस का पूरा खेल बेनकाब! फरार 2 आरोपी दबोचे गए, सभी 5 सलाखों के पीछे

महोबा के चर्चित NEET छात्रा अपहरण केस में फरार दो आरोपी भी गिरफ्तार। पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद किया। अब सभी पांच नामजद आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

Mahoba News || NEET Student Kidnapping || UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा में चर्चित NEET छात्रा अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दो और आरोपियों को देर रात कबरई मार्ग स्थित पसवारा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान छतरपुर निवासी हल्लू उर्फ अजेश उर्फ बृजेश और मोहित के रूप में हुई है। इसके साथ ही केस में नामजद सभी पांच आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई

मामले की शुरुआत 1 मई को हुई थी, जब छतरपुर निवासी मां ने अपनी 25 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर मेडिकल और कोर्ट बयान के बाद परिवार को सौंप दिया। जांच में सामने आए साक्ष्यों, सोशल मीडिया वीडियो, विवाह प्रमाण पत्र और हाईकोर्ट में दायर संयुक्त रिट के आधार पर कई गंभीर धाराएं और SC/ST एक्ट भी जोड़ा गया। SP शशांक सिंह के निर्देशन में नगर कोतवाली, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें: महोबा में शराबी दबंगों का आतंक, बस स्टैंड पर कारों और मॉल पर बरसाए पत्थ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »