उत्तर प्रदेशबहराइच

बार बालाओं का डांस बना मौत का जाल! हाईटेंशन करंट से युवक झुलसा

बार बालाओं का डांस देखने गया युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलसा। बहराइच के रिसिया इलाके में हादसे से अफरा-तफरी मची, मेडिकल कॉलेज में घायल युवक का इलाज जारी।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News || Electric Shock Incident || Bar Bala Dance|| UP News: उत्तर प्रदेश में बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में बार बालाओं का डांस देखने पहुंचे युवकों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक हाईटेंशन बिजली का करंट फैल गया। हादसे में श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के केशवापुर पजावा निवासी खालिक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि खालिक अपने तीन दोस्तों के साथ करीब 25 किलोमीटर दूर से डांस कार्यक्रम देखने आया था।

कई लोगों को करंट के लगे झटके

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान अचानक करंट उतरने से कई लोगों को झटके लगे और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गंभीर रूप से घायल खालिक को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: बहराइच में पैसे के विवाद में खूनी संघर्ष: सभासद समेत कई लोगों पर तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »