मनोरंजन

पेट्रोल-गैस संकट पर बॉलीवुड अभिनेता का बेबाक बयान: प्रधानमंत्री की अपील का किया समर्थन, शिकायत करने वालों को दी नसीहत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिग्गज अभिनेता का वीडियो; बोले- दुनिया में हालात खराब, देश में सब आराम से मिल रहा है तो चीजों का सही इस्तेमाल करें; 29 मई को रिलीज होगी नई फिल्म।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Jackie Shroff || PM Narendra Modi || Petrol and Gas Price Rise :बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ, जिन्हें जग्गू दादा के नाम से भी जाना जाता है, अपने बेबाक विचारों और समाज के मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है, जहां वह मीडिया और पैपराजी से बात करते हुए वर्तमान पेट्रोल और गैस संकट पर अपनी राय रखते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए देशवासियों को एक बहुत जरूरी संदेश भी दिया।

शिकायत छोड़ें, चीजों का सही इस्तेमाल करें

वायरल वीडियो में जैकी श्रॉफ ने देश की हालात पर अपने सकारात्मक नजरिए को साझा किया। उन्होंने कहा, “हालांकि, दुनिया में कई जगहों पर हालात खराब हैं, लेकिन भारत में लोगों को खाने-पीने की चीजें आराम से मिल रही हैं। पेट्रोल और गैस भी बिना किसी दिक्कत के मिल रही है। तो, बजाय शिकायत करने के, हमें इन चीजों का सही इस्तेमाल करना चाहिए।” इतना कहकर वह अपने अंदाज में आगे बढ़ गए। उनका यह संदेश संसाधनों के बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है।

नए सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

80 के दशक में सुभाष घई की हिट फिल्म ‘हीरो’ से धूम मचाने वाले जैकी श्रॉफ जल्द ही एक अलग और दिलचस्प अवतार में लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म मनीष सैनी के निर्देशन में बनी है और खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें जैकी खुद एक सुपरहीरो के लीड रोल में नजर आएंगे। फैंस उनके इस नए अंदाज को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़े : राम चरण से बड़ी चूक, आधी रात को बुमराह से मांगी माफी; जानिए क्या हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »