उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में आग का डबल अटैक: कबाड़ गोदाम से प्लास्टिक फैक्टरी तक उठीं भयावह लपटें

कानपुर में आग का डबल ब्लास्ट! साकेत नगर के कबाड़ गोदाम और किदवई नगर की प्लास्टिक फैक्टरी में भड़की भीषण आग, CCTV तक राख… हादसा या साजिश?

Reported by Ravi and edited by Shagun Chaurasia

Kanpur Police || Kanpur Fire Incident || Warehouse Fire || Plastic Factory fire || UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ही दिन हुई आगजनी की दो बड़ी घटनाओं ने शहर में हड़कंप मचा दिया। पहली घटना साकेत नगर इलाके की है, जहां टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे लगी कबाड़ गोदाम में लगी आग

स्थानीय लोगों के मुताबिक गोदाम संजय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि गोदाम में सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि इससे पहले भी इस गोदाम में आग लगाने की कोशिश हो चुकी है। ऐसे में पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मामला हादसा है या साजिश।

प्लास्टिक फैक्टरी में अचानक भड़की आग

वहीं दूसरी बड़ी घटना किदवई नगर थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां एक प्लास्टिक फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। फैक्टरी में मौजूद प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग को आसपास फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: 38 सेकंड में खत्म हुई दो जिंदगियां! बाइक टक्कर के बाद पिता-पुत्र की हत्या, वीडियो आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »