उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में बाघ का आतंक, घास काटने गई महिला को बनाया शिकार, मौके पर मौत

बहराइच में गन्ने के खेत से निकला मौत का शिकारी! घास काटने गई महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत। कतर्नियाघाट इलाके में दहशत, वन विभाग अलर्ट मोड पर पहुंचा।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Tiger Attack || Katarniaghat Tiger || Bahraich News || UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कतर्नियाघाट इलाके के अमृतपुर पुरैना गांव में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है।

पंजों और दांतों के शरीर पर गहरे जख्म

जानकारी के मुताबिक 47 वर्षीय रीता देवी पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थीं। बताया जा रहा है कि गन्ने के खेत और झाड़ियों के बीच पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। महिला संभल पाती उससे पहले ही बाघ ने पंजों और दांतों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं।

महिला की मौके पर मौत

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बाघ को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को खेतों व जंगल के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लगातार बढ़ रही बाघों की गतिविधियों से ग्रामीणों में भय गहराता जा रहा है। गांव वालों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, निगरानी तेज करने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: बहराइच में पैसे के विवाद में खूनी संघर्ष: सभासद समेत कई लोगों पर तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »