Uttar Pradesh|| Lucknow|| UPSC|| Gang Rape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना की खबर आई है। यहां एक छात्रा, जो सिविल सर्विसेज (UPSC) की तैयारी कर रही थी, के साथ गैंगरेप की वारदात घटी है। इसमें आरोप उसके एक पुराने दोस्त शिवम यादव और उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। स्टेशन से कमरे पर ले गया दोस्त मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली छात्रा, जो कि दिल्ली में पढ़ाई कर रही है और यूपीएससी की तैयारी कर रही है, छुट्टियों में घर आई हुई थी। 15 मई को वह वापस दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठी। रास्ते में उसने अपने चार साल पुराने दोस्त शिवम यादव को मैसेज किया। शिवम उसे मिलने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन आया और उसे अपने सुशांत गोल्फ सिटी के कमरे पर ले जाने के लिए जिद करने लगा। कॉफी में मिलाया नशीला पदार्थ आरोप है कि शिवम ने एक छात्रा को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब छात्रा बेहोश होने लगी, तो शिवम ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। ट्रेन में बैठाकर हुए फरार जब छात्रा की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई, तो आरोपी घबरा गए। उन्हें पकड़े जाने का डर था, इसीलिए उन्होंने छात्रा को जनरल टिकट दे कर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया। दिल्ली पहुंचने पर पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद, दिल्ली के आनंद विहार थाने में 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई, जिसे अब लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। पुलिस की नजर में आरोपी इस घटना के मुख्य आरोपी शिवम यादव और उसका साथी सनी (जो लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय है) फिलहाल फरार हैं। पुलिस को यह शक है कि दिल्ली पुलिस का फोन आने के बाद आरोपी सतर्क हो गए और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर के छिप गए। एडीसीपी रल्लापल्ली बसंत के अनुसार, पुलिस की पांच टीमें लगातार उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही हैं। इस घटना के बाद से छात्रा गहरे सदमे में है। ये भी पढ़े: लखनऊ में BSP की बड़ी बैठक: मायावती ने भरा दम, पांचवीं बार सरकार बनाने का मिशन शुरू