CNG Price Hike || Petrol Diesel Price || Inflation Triple Attack: देश में आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। दिल्ली-NCR में CNG के दाम एक बार फिर ₹2 प्रति किलो बढ़ाकर ₹83.09 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। CNG की कीमतों में लगातार बढ़त तेल-गैस बाजार में जारी वैश्विक अस्थिरता का सीधा असर भारत में देखने को मिल रहा है। बीते लगभग दो हफ्तों में कुल चार बार कीमतों में इजाफा हुआ है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल के दामों में मिलाकर करीब 7 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि CNG भी कुल 6 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। CNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी लगातार चार चरणों में हुई, पहली बार 15 मई को, फिर 17 मई, 23 मई और अब 26 मई को। हर बार 1 से 2 रुपये तक का इजाफा किया गया, जिससे आम उपभोक्ता पर सीधा असर पड़ा है। पेट्रोल-डीजल ने आम जनता की तोड़ी कमर इसी अवधि में पेट्रोल-डीजल भी चार बार महंगे हुए। शुरुआती बढ़ोतरी 3 रुपये प्रति लीटर की थी, जिसके बाद अलग-अलग चरणों में लगातार दाम ऊपर जाते रहे। हालिया बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल100 रुपए के पार और डीजल 95 रुपए से ऊपर पहुंच चुका है। लगातार बढ़ती कीमते कीमतों में इस तेज उछाल की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी तनाव बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आपूर्ति बाधित रहने तक राहत की उम्मीद कम है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के बजट को झकझोर दिया है और आने वाले दिनों में और महंगाई की आशंका बनी हुई है। ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, चौथी बढ़ोतरी ने 7 रुपये से ज्यादा की लगाई छलांग