उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में BSP की बड़ी बैठक: मायावती ने भरा दम, पांचवीं बार सरकार बनाने का मिशन शुरू

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मायावती ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के दिए सख्त निर्देश; विरोधी दलों की संकीर्ण राजनीति से बचने और जनाधार बढ़ाने की रणनीति तैयार।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Uttar Pradesh||Mayawati || Bahujan Samaj Party: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई और रणनीतियों पर काम किया गया। मायावती ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि वे उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बीएसपी की सरकार बनाने के मिशन में जुट जाएं।

मायावती ने केंद्र व राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए क्या कहा

बैठक में मायावती ने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने और आर्थिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए ज़मीन पर उतरकर काम करना जरूरी है। चुनावी चुनौतियों को देखते हुए, बीएसपी प्रमुख ने बतायाः इस बार पार्टी का ध्यान मजबूत, जिताऊ और जन-उपयोगी प्रत्याशियों के चयन पर होगा। मायावती ने केंद्र व राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की मौजूदा सामाजिक और आर्थिक स्थिति बहुत ही कड़वी और दुखद है। पूंजीपतियों के समर्थन वाली राजनीति के चलते आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे लोगों का आत्म-सम्मान बनाए रखना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकारों को सलाह दी कि उन्हें अपनी कल्याणकारी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए और रोज़ी-रोटी तथा कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

 

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने विरोधी दलों की संकीर्ण और विभाजनकारी राजनीति के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बीएसपी के लिए जनरुझान लगातार बढ़ रहा है। मायावती ने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर ‘आयरन लेडी’ के मजबूत नेतृत्व में बीएसपी पर भरोसा करेगी, जिससे राज्य का भविष्य बेहतर हो सके।

ये भी पढ़े :  बढ़ती कीमतों के बाद भी सोने का क्रेज कायम, हर साल 100 टन की खपत जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »