Banda News || Sarrafa Shop Fire || Short Circuit Fire || UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने एक सर्राफा व्यवसायी का घर और दुकान दोनों तबाह कर दिए। कमासिन कस्बे में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा बताया जा रहा है कि घर के नीचे सर्राफा की दुकान थी, जबकि ऊपर परिवार रह रहा था। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं तो व्यवसायी ने परिवार सहित पड़ोसी की छत पर पहुंचकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में दुकान में रखे गहने, नगदी और घर का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से अपहरण कर मासूम को नहर में फेंका! बांदा पुलिस ने ऐसे बचाई जान