उत्तर प्रदेशबहराइच

टैम्पो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

नानपारा बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा; टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर गाड़ी छोड़कर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Kashish Solanki

Bahraich Road Accident|| Hit and Run Case|| Bahraich Breaking News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दुखद सड़क दुर्घटना की खबर आई है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बाईपास पर तेज गति से चल रही एक टैम्पो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

​​​​दुर्घटना में चालक फरार

चश्मदीदों के अनुसार, यह हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के बाद, टैम्पो और ट्रैक्टर के ड्राइवर अपनी गाड़ियाँ छोड़कर भाग गए, शायद पकड़े जाने के डर से। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

​पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

जैसे ही सूचना मिली, कोतवाली नानपारा की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टैम्पो से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही, पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की कानूनी जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े : बकरी चरा रही 10 साल की बच्ची पर जंगली जानवर का हमला, हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »