Bakri Eid 2026 || Bakrid Controversy || Mumbai News: मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम एस्टेट क्लस्टर-1 की एक हाउसिंग सोसायटी में बकरीद से पहले लाए गए बकरों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सोसायटी परिसर में करीब 25 बकरों को रखने के लिए बनाए गए अस्थायी शेड पर रहिवासियों के बीच जमकर तनाव देखने को मिला। मामला इतना बढ़ गया कि रात के समय एक युवक पर ब्लेड से हमला किए जाने की घटना भी सामने आई। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, ईद तक बकरों को अस्थायी रूप से रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन कुछ रहिवासियों ने आरोप लगाया कि सोसायटी के मुस्लिम पदाधिकारियों ने बिना आम बैठक और सहमति के शेड बनाने की मंजूरी दे दी। इसके बाद हिंदू रहिवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। रविवार को भाजपा की स्थानीय नगरसेविका, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और कुछ रहिवासी काशीमीरा पुलिस स्टेशन और मनपा कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मनपा प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अस्थायी शेड हटवा दिया। ब्लेड से हमला हालांकि, बकरे अभी भी सोसायटी परिसर में मौजूद हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी बीच रात में एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोसायटी पदाधिकारियों का कहना है कि परिसर में कुर्बानी की अनुमति नहीं दी गई थी, केवल बकरों को अस्थायी रूप से रखने की इजाजत थी। फिलहाल काशीमीरा पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें: बकरीद से पहले देशभर में हाई अलर्ट! सड़क पर नमाज-कुर्बानी पर सख्ती, सरकारों ने जारी किए कड़े आदेश