Akhilesh Yadav || Kanpur News || Political Controversy || Samajwadi Party: कानपुर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए कथित आपत्तिजनक होर्डिंग्स ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। शहर के कई इलाकों में लगे इन पोस्टरों को लेकर सपा नेताओं ने इसे माहौल खराब करने की साजिश बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश यादव को बनाया निशाना सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कृष्णानगर, श्यामनगर और चकेरी क्षेत्र समेत कई जगहों पर भड़काऊ और अभद्र भाषा वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में सपा और अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए विवादित संदेश लिखे गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। शांति भंग करने की कोशिश सपा नेताओं का कहना है कि यह शहर का अमन-चैन बिगाड़ने और राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश है। उन्होंने मांग की कि सभी होर्डिंग्स तुरंत हटाए जाएं और इसके पीछे शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल संवेदनशील इलाकों में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। ये भी पढ़ें: कानपुर देहात में डिजिटल क्रांति: कलेक्ट्रेट में ‘साक्षी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष’ का उद्घाटन, अब घर बैठे कोर्ट में दर्ज हो सकेगी गवाही