Uttar Pradesh|| Kanpur|| Digital Courtroom Facility|| Kanpur Dehat News : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में न्याय और अदालती प्रक्रियाओं को और आधुनिक, पारदर्शी और तेज बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने नए "साक्षी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कक्ष" का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। अब इस नई व्यवस्था के चलते गवाहों को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़े गवाही के लिए नई तकनीक का उपयोग उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि अभियोजन और न्यायिक प्रक्रियाओं को टेक्नॉलजी से जोड़ना आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस “साक्षी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष” की सहायता से अब दूर-दराज के क्षेत्रों या अन्य जिलों में रह रहे गवाहों की सुनवाई सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो सकेगी। इससे अदालत की कार्यवाही में न केवल तेजी आएगी, बल्कि सरकारी संसाधनों और कीमती समय की भी बहुत बचत होगी। पारदर्शिता और सुरक्षा में बढ़ोतरी प्रशासन का मानना है कि यह डिजिटल सुविधा मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कई बार गवाह सुरक्षा कारणों या दूरी के चलते समय पर कोर्ट नहीं पहुँच पाते थे, जिससे फैसले में देरी होती थी। अब इस नई व्यवस्था से कानूनी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और दूर-दराज के क्षेत्रों से जुड़े मामलों में भी समन्वय और बेहतर हो जाएगा। जिले के प्रमुख अधिकारी उद्घाटन में शामिल हुए इस विशेष अवसर पर, अभियोजन विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को कक्ष में स्थापित आधुनिक मशीनों और तकनीकी सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन अजय कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अविनाश चंद्र चतुर्वेदी समेत पुलिस और प्रशासन के कई उच्च अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। Reported By- Manish Mishra ये भी पढ़े : कानपुर देहात में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी दीक्षा अवस्थी निलंबित