Yogi Adityanath || UP Health Services || UP News || CM Yogi Meeting: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा संदेश दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं और सुधारों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अस्पतालों में इलाज, जांच, दवाओं और इमरजेंसी सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में क्या-क्या हुई चर्चा सीएम ने मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित स्टाफ से मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 44 से बढ़कर 83 हो गई है, जबकि एमबीबीएस और पीजी सीटों में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को समय पर इलाज और अस्पतालों को तय समय में भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। प्रदेश में अब तक 96 लाख से ज्यादा मुफ्त इलाज किए जा चुके हैं। उन्होंने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी जैसी आयुष पद्धतियों को भी कैशलेस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। एक्सपायरी दवाओं पर रोक बैठक में एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम कम करने, अस्पतालों में एक्सपायरी दवाओं पर रोक लगाने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों को तय समय में पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगी और हर नागरिक तक बेहतर इलाज पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ये भी पढ़ें: 26 मई 2014 से 2026 तक… मोदी युग के आज 12 साल पूरे