Uttar Pradesh || Hamirpur|| Construction bridge collapse || Rescue operation SDRF: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बहुत ही दुखद और गंभीर घटना की खबर आई है। यहाँ कुरारा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल अचानक ताश के पत्तों की तरह गिर गया। इस भयानक हादसे में अब तक 6 मजदूरों की जान चली गई है। तेज आंधी में निर्माणाधीन पुल की सटरिंग ढही मिली जानकारी के अनुसार, कुरारा इलाके के कंडौर मोराकांदर में एक नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के दबाव को पुल झेल नहीं पाया और उसकी भारी-भरकम सटरिंग, स्लैब और कोठी सीधे नीचे आ गिरी। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2060227522831466499 मौके पर SDRF की टीम भी पुल के नीचे कई मज़दूर काम कर रहे थे, जब वे अचानक मलबे के नीचे आ गए। जैसे ही हादसे की ख़बर आई, प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर एसडीएम, सीओ और कई थानों की पुलिस फ़ोर्स राहत कार्य के लिए पहुंच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम भी बुला ली गई है। जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज फिलहाल, जेसीबी मशीनों की मदद से पुल के भारी मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय ज़्यादा से ज़्यादा जिंदगियों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। ये भी पढ़ें: हमीरपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, SP ने दिए सख्त निर्देश