उत्तर प्रदेशनोएडा

जहरीली हवा से घुट रहा ग्रेटर नोएडा! देश का सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI पहुंचा 329

ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। शहर का AQI 329 दर्ज हुआ, जबकि नॉलेज पार्क-3 में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। लगातार खराब हवा से लोगों की चिंता बढ़ी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida || Air Quality Index || Pollution || AQI: ग्रेटर नोएडा की हवा लगातार खतरनाक होती जा रही है। गुरुवार को शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 पहुंच गया। पिछले दो हफ्तों से यहां की हवा खराब और बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं नोएडा का AQI 212 रिकॉर्ड किया गया, जो लगातार चौथे दिन खराब श्रेणी में रहा।

क्या है प्रदूषण बढ़ने का कारण

प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर नॉलेज पार्क-3 इलाके में देखने को मिला। यहां AQI 405 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इस क्षेत्र में पीएम 2.5 का स्तर 713 और पीएम 10 का स्तर 835 दर्ज किया गया, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह प्रदूषण बढ़ने के कारणों की जांच की, लेकिन कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। खास बात यह रही कि दिल्ली-एनसीआर के अन्य शहर टॉप-5 प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल नहीं थे।

बारिश से पड़ेगा फर्क

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा पहले स्थान पर रहा, जबकि हिसार, कैथल, पानीपत और भिवानी भी सूची में शामिल रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश होने पर प्रदूषण स्तर में कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: रक्षा सौदों में रिश्वत का बड़ा खेल? CBI के रडार पर 50 से ज्यादा फर्में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »