Supreme Court || NEET UG || NTA || Education News: NEET पेपर लीक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है और इसी बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा बयान दिया है। एजेंसी ने कोर्ट में दाखिल हलफनामे में साफ किया है कि NEET UG 2027 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला री-एग्जाम के बाद लिया जाएगा। क्या-क्या बताया NDA ने SC को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) की याचिका पर सुनवाई के दौरान NTA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हाई-पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी (HPSC) दोबारा बैठक करेगी। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ चर्चा के बाद तय होगा कि भविष्य में परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी या पेन-पेपर फॉर्मेट जारी रहेगा। गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद सरकार और NTA की ओर से संकेत दिए गए थे कि 2027 से परीक्षा CBT मोड में कराई जा सकती है। हालांकि अब एजेंसी ने साफ कर दिया है कि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सुरक्षा वव्यस्था के खास इंतजाम हलफनामे में यह भी बताया गया कि परीक्षा से पहले 17 अप्रैल 2026 को HPSC की बैठक हुई थी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के कई सुझाव दिए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV सिस्टम की अनिवार्य जांच, फुटेज को कम से कम 90 दिन तक सुरक्षित रखने और परीक्षा के बाद फॉरेंसिक जांच कराने की सिफारिश भी की गई थी। अब सभी की नजरें NEET री-एग्जाम और सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। ये भी पढ़ें: फैसलों में देरी पर कोर्ट का बड़ा फैसला, वेबसाइट पर तुरंत अपलोड होंगे आदेश