उत्तर प्रदेश

UP में मौसम का कहर! मंदिर में बाढ़, गिरा पुल, कई जिलों में मौत और तबाही

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और तूफान ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई। सहारनपुर, कौशांबी और हमीरपुर समेत कई इलाकों में हादसों में कई लोगों की मौत और कई घायल हुए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Weather Alert || Uttar Pradesh Storm || Heavy Rainfall || Weather Disaster: भीषण गर्मी के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि कई जिलों में अफरा-तफरी मच गई। तेज आंधी, बारिश और तूफान ने अलग-अलग इलाकों में जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया। सहारनपुर से हमीरपुर तक कई दर्दनाक हादसों में लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

अलग-अलग जिलों में तबाही का खौफनाक मंजर

1. सहारनपुर के प्रसिद्ध शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से भगदड़ मच गई। तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारें और दुकानें बह गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर राहत-बचाव अभियान चलाया।

2. प्रयागराज में आंधी से अस्थायी डिवाइडर और नगर निगम के ग्रीन शेड उड़ गए। कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरने से यातायात प्रभावित रहा। प्रतापगढ़ में टिन शेड का पिलर गिरने से 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

3. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड गिरने से दो यात्री घायल हो गए। वहीं कौशांबी में पेड़ गिरने से मकान ढह गया, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। रायबरेली में भी पेड़ गिरने से महिला की जान चली गई।

4. सबसे बड़ा हादसा हमीरपुर में हुआ, जहां बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब देर रात भरभराकर गिर गया। हादसे के समय कई मजदूर नीचे सो रहे थे। छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। SDRF ने फंसे मजदूरों को रेस्क्यू किया।

CM योगी का एलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और पूरे प्रदेश में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में मौसम का यू-टर्न: आंधी-बारिश से राहत, लेकिन सड़कों पर मची तबाही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »