Lucknow Charbagh Station || Northern Railway || Station platform shed collapses || UP news: उत्तर प्रदेश में लखनऊ केचारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर पांच का शेड गिरने के मामले में रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे के बाद कार्यदायी संस्था पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि कई इंजीनियरों और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कैसे और कब हुआ था हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे प्लेटफॉर्म पर अचानक करीब 70 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा शेड भरभराकर गिर पड़ा। उस समय यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। हादसे में टीटीई भूपेंद्र सिंह समेत तीन लोग मलबे में दब गए। RPF और GRP की टीम ने तुरंत राहत कार्य चलाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। टीटीई के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि दो यात्रियों को भी चोटें आईं। कमजोर हो गया था शेड घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडे और एंटरप्राइज़ चीफ़ अफ़सर अधिकारी पंकदिल्ली से लखनऊ पहुंचे और कई घंटों तक मौके का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य और भारी क्रेन की आवाजाही के कारण शेड कमजोर हो गया था। रेलवे उठाएगी घायलों का खर्चा रेलवे ने जांच के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाई है। आरएलडीए के प्रोजेक्ट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और लखनऊ डिवीजन के वर्क्स सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के टीम लीडर को भी हटा दिया गया। हादसे के चलते कुंभ एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा और ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। रेलवे ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका’ का आज होगा भव्य उद्घाटन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी करेंगे उद्घाटन