उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

सूर्या हत्याकांड में बड़ा एक्शन! एनकाउंटर के बाद अब आरोपी के घर पर बुलडोजर की तैयारी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद प्रशासन ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। 15 दिन में कब्जा न हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई होगी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Surya Chauhan Murder Case || Asad Encounter || Khoda Administration Notice || Bulldozer Action Ghaziabad: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है। मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके घर पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है। प्रशासन ने मुनादी कर 15 दिनों के भीतर निर्माण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

क्या है सरकार का फरमान

खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार स्थित मकान के बाहर अधिकारियों ने लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के जरिए कार्रवाई की सूचना दी। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सूर्या के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कैसे हुई थी घटना

गौरतलब है कि 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की 28 मई को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी के मारे जाने के बावजूद पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल थे। परिवार ने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। अब इस मामले में प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद एनकाउंटर: 50 हजारी इनामी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, चाकूबाजी में हुई थी युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »