Ghaziabad || Surya Murder Case|| Hindu man Murder || Crime Incident : गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में रविवार को एक बड़ा मोड़ आया। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने बताया कि असद हत्या के बाद से फरार था और उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी जानकारी के अनुसार, पुलिस को पता चला था कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए उस इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि जब उसे रुकने का इशारा किया गया, तो असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। सूर्या चौहान हत्याकांड से फैला था भारी आक्रोश सूर्या चौहान, जो कक्षा 11 का छात्र था, की कुछ दिन पहले चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि असद मुख्य आरोपी माना जा रहा था। हथियार बरामद, फरार साथी की तलाश जारी पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और देसी पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। वहीं, असद के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ये भी पढ़े : ‘बकरा हलाल देखा है?’ कहकर बुलाया, फिर चाकू से हमला, गाजियाबाद में 11वीं छात्र की मौत से तनाव