खेल

RCB vs GT: फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा, जानिए नियम और मौसम का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा। जानिए मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा और रिजर्व डे का क्या नियम है।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Ahmedabad stadium || RCB VS GT FINAL 2026|| IPL 2026|| Narendra modi stadium RCB vs GT final: आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

लगातार दूसरे साल फाइनल की मेजबानी

नरेंद्र मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल आईपीएल फाइनल की मेजबानी कर रहा है। पिछले साल भी इसी मैदान पर फाइनल खेला गया था, जहां आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब जीता था। इस बार आरसीबी के पास अपना खिताब बचाने का मौका है, जबकि गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतना चाहेगी।

आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है आरसीबी

आरसीबी ने पूरे सीजन आक्रामक क्रिकेट खेली है। टीम ने कई बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया और विरोधी टीमों पर दबाव बनाया। कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आई है। पहले क्वालिफायर में भी आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी पिच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी। ऐसे में फाइनल में बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।

क्या बारिश डाल सकती है खलल?

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अहमदाबाद में बारिश संभावना नहीं है। दिन में गर्मी रहेगी और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि शाम के समय नमी बढ़ सकती है, लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है।

फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर रविवार को किसी वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। वहीं अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो सका, तो अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली आरसीबी को विजेता घोषित किया जाएगा। गुजरात टाइटंस लीग चरण में दूसरे स्थान पर रही थी।

फैंस को पूरे मैच की उम्मीद

मौसम और पिच दोनों को देखते हुए फाइनल में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी है। ऐसे में फैंस को एक शानदार खिताबी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: RCB vs GT: कौन बनेगा IPL 2026 का बादशाह? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में भिड़ंत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »