उत्तर प्रदेशलखनऊ

ED की बड़ी कार्रवाई, ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर भसीन अरेस्ट

मनी लॉन्ड्रिंग और अरबों रुपये के फ्रॉड मामले में लखनऊ जोन की ईडी टीम ने कसा शिकंजा; कोर्ट में किया गया पेश, जालसाजी को लेकर इलाके में थी भारी चर्चा।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Lucknow|| ED Action|| Satinder Singh Bhasin|| Grand Venice Mall : राजधानी लखनऊ से  प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लखनऊ जोन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा और आसपास के इलाके के सबसे बड़े धोखाधड़ी के केस में जानी जाने वाली भसीन इन्फोटेक और ग्रेटर नोएडा के मशहूर ‘ग्रैंड वेनिस मॉल’ के मालिक सतिंदर सिंह भसीन को गिरफ्तार किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के चलते वित्तीय धोखाधड़ी करने वालों और बड़े डिफॉल्टर्स में हड़कंप मच गया है।

अरबों रुपये के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

जांच एजेंसी के अनुसार, सतिंदर सिंह भसीन पर अरबों रुपये के फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग (काले धन को सफेद करने) के गंभीर आरोप लग रहे हैं। उसने भसीन इन्फोटेक और अपनी दूसरी बड़ी व्यावसायिक परियोजनाओं के जरिए कई निवेशकों और आम लोगों से धोखाधड़ी की थी। इस मामले की गहन जांच कर रही लखनऊ जोन की ईडी टीम ने मजबूत सबूतों के आधार पर सतिंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

कोर्ट में पेशी, रिमांड की तैयारी

सतिंदर सिंह भसीन को नोएडा के सबसे शातिर ठगों में से एक माना जाता है, और इसकी गिरफ्तारी के लिए जांच एजेंसियां काफी समय से जुटी थीं। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद, ईडी की टीम ने आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि अरबों के इस घोटाले से जुड़े अन्य सफेदपोश व्यक्तियों, शेल कंपनियों और अवैध लेनदेन को पूरी तरह से उजागर किया जा सके।

ये भी पढ़े : चारबाग स्टेशन हादसे पर बड़ा एक्शन, ठेकेदार कंपनी पर लाखो का जुरमाना और कई अफसर सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »