GT VS RCB FINAL || IPL Final 2026|| Ahmedabad|| Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुरक्षा के लिए खास इंतजाम फाइनल मैच को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के मुताबिक, स्टेडियम, पार्किंग और आसपास के इलाकों में तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन विशेष होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। लगातार दूसरे साल अहमदाबाद में फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल आईपीएल फाइनल की मेजबानी कर रहा है। पिछले सीजन में इसी मैदान पर आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इस बार टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने लीग चरण में 14 में से 9 मैच जीते और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने भी 14 में से 9 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई और क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंची। हेड टू हेड में आरसीबी को बढ़त इस सीजन दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए हैं, जिनमें आरसीबी ने दो और गुजरात ने एक मुकाबला जीता है। वहीं, कुल हेड टू हेड रिकॉर्ड में नौ मैचों में आरसीबी ने पांच और गुजरात ने चार जीत दर्ज की हैं। ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ये भी पढ़ें: RCB vs GT: फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा, जानिए नियम और मौसम का हाल