खेल

ESPNcricinfo Awards: IPL नियमों पर सचिन का बड़ा बयान, सुझाए 3 बड़े बदलाव

ईएसपीएनक्रिकइंफो पुरस्कार में सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल के इंपैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल उठाए, पावरप्ले में बदलाव और एक गेंदबाज को पांच ओवर देने का सुझाव देकर नई बहस छेड़ दी।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Sachin Tendulkar|| IPL 2026 ||Impact Player Rule|| IPL Rules||BCCI||IPL final 2026: फाइनल से पहले आयोजित ESPNcricinfo Awards समारोह में सचिन तेंदुलकर ने IPL के कुछ नियमों पर अपनी राय रखी। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिल रहा है, जिससे गेंदबाजों के लिए मुकाबला करना मुश्किल होता जा रहा है।

इंपैक्ट प्लेयर नियम हटाने की सलाह

सचिन ने इंपैक्ट प्लेयर नियम को हटाने का सुझाव दिया। उनके अनुसार, यह नियम टीमों को एक अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल करने का मौका देता है, जिससे बल्लेबाजी और मजबूत हो जाती है और गेंदबाजों पर दबाव बढ़ जाता है। उनका कहना है कि इससे बल्ले और गेंद के बीच का संतुलन बिगड़ रहा है।

पावरप्ले में बदलाव का सुझाव

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पावरप्ले नियम में भी बदलाव की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि छह ओवर के पावरप्ले को दो हिस्सों में बांटा जाए। पहले चार ओवर शुरुआत में हों, जबकि बाकी दो ओवर फील्डिंग कप्तान अपनी रणनीति के अनुसार मैच के किसी भी समय इस्तेमाल कर सके।

गेंदबाज को मिले पांच ओवर फेंकने का मौका

सचिन ने यह भी कहा कि हर पारी में एक गेंदबाज को पांच ओवर फेंकने की अनुमति मिलनी चाहिए। उनका मानना है कि अगर एक बल्लेबाज पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर सकता है, तो टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को भी अतिरिक्त ओवर फेंकने का मौका मिलना चाहिए।

फैंस के बीच छिड़ी बहस

सचिन तेंदुलकर के इन सुझावों के बाद क्रिकेट फैंस की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोग इन बदलावों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि मौजूदा नियम टी20 क्रिकेट को और रोमांचक बनाते हैं। अब देखना होगा कि भविष्य में इन सुझावों पर कोई कदम उठाया जाता है या नहीं।

ये भी पढ़ें:  GT vs RCB IPL Final:खिताब की टक्कर से पहले सुरक्षा सख्त, अहमदाबाद में पुलिस बल बढ़ाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »