खेल

IPL 2026 Final: गिल बनाम पाटीदार, किसके सिर सजेगा ताज? अहमदाबाद में होगी खिताबी जंग

आईपीएल 2026 फाइनल में रजत पाटीदार और शुभमन गिल आमने-सामने होंगे। दोनों कप्तानों ने बल्ले और नेतृत्व से कमाल किया है। अहमदाबाद में खिताब के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Shubman Gill|| Rajat Patidar||IPL 2026||IPL 2026 Final||RCB||GT||RCB VS GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा दोनों कप्तानों रजत पाटीदार और शुभमन गिल की हो रही है। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे सीजन अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को फाइनल तक पहुंचाया है।

टी20 टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश

रजत पाटीदार और शुभमन गिल, दोनों भारतीय टी20 टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं। दोनों का कप्तानी करने का तरीका अलग है, लेकिन नतीजे शानदार रहे हैं। इसी वजह से क्रिकेट विशेषज्ञ भी इन दोनों खिलाड़ियों पर खास नजर रखे हुए हैं।

पाटीदार ने कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में दिखाया दम

RCB के कप्तान रजत पाटीदार का शांत स्वभाव टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। उनकी कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगर RCB इस बार भी खिताब जीतती है, तो पाटीदार उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिसमें केवल महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों का नाम है, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताए हैं।बल्ले से भी पाटीदार का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 486 रन बनाए हैं। उनका औसत 44 और स्ट्राइक रेट 196 रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं। खास बात यह है कि इस सीजन उन्होंने स्पिनरों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी खूब रन बनाए हैं।

गिल ने भी दिखाया शानदार फॉर्म

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी पूरे टूर्नामेंट में जमकर बोला है। उन्होंने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.13 और स्ट्राइक रेट 163.71 रहा है। गिल ने कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। ऐसे में फाइनल में भी गुजरात की उम्मीदें काफी हद तक उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

दोनों कप्तान शानदार पारी खेलकर पहुंचे फाइनल

फाइनल से पहले दोनों कप्तानों ने अहम मुकाबलों में बड़ी पारियां खेलीं। क्वालिफायर-1 में रजत पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ केवल 33 गेंदों में 93 रन बनाए थे। उस मैच में RCB ने 92 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं शुभमन गिल ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंदों में 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह बनाई।

अहमदाबाद में गुजरात का रिकॉर्ड मजबूत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान है। इस सीजन टीम ने यहां 7 मैच खेले हैं, जिनमें 5 मुकाबले जीते और 2 हारे हैं। इसी मैदान पर गुजरात और RCB की भी भिड़ंत हुई थी, जिसमें गुजरात को जीत मिली थी। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों और रिकॉर्ड को देखते हुए गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है।

क्या आरसीबी तोड़ पाएगी गुजरात का किला?

RCB ने क्वालिफायर-1 में गुजरात को हराया था, लेकिन फाइनल का दबाव अलग होता है। एक तरफ घरेलू मैदान पर गुजरात का मजबूत रिकॉर्ड है, तो दूसरी तरफ RCB का आत्मविश्वास। अब देखना दिलचस्प होगा कि रजत पाटीदार की टीम गुजरात के इस मजबूत किले को भेद पाती है या नहीं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

आरसीबी की संभावित टीम

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या,टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार।

गुजरात टाइटंस की संभावित टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर,राहुल तेवतिया,जेसन होल्डर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें:  ESPNcricinfo Awards: IPL नियमों पर सचिन का बड़ा बयान, सुझाए 3 बड़े बदलाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »