Gujrat Titans VS Royal Challengers Banglore || IPL 2026 Final || Head TO Head || Cricket News: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड लीग स्टेज और प्लेऑफ के बाद फाइनल में पहुंची ये दोनों टीमें इस सीजन में शानदार फॉर्म में रही हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी मुकाबला बेहद करीबी रहा है। अब तक खेले गए 9 मैचों में RCB ने 5 और GT ने 4 मुकाबले जीते हैं। पहले क्वालिफायर में RCB ने GT को पूरी तरह दबदबे में रखते हुए 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया। जवाब में GT सिर्फ 162 रन पर सिमट गई थी। कौन किसपर पड़ेगा भारी हालांकि, दूसरे क्वालिफायर में GT ने जोरदार वापसी की। शुभमन गिल ने 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया, वहीं साई सुदर्शन ने भी 58 रन बनाए। RCB की गेंदबाजी पहले क्वालिफायर में मजबूत रही, जहां जैकब डफी ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। वहीं GT अब घरेलू मैदान और हालिया जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। अब देखना होगा कि RCB पहली बार खिताब जीत पाएगी या GT दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम करेगी। मुकाबला कांटे का और रोमांच चरम पर है। ये भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ की ऋषभ पंत को छोड़नी पड़ी LSG की कप्तानी! निदेशक ने दिया बड़ा बयान