भारत

बंगाल में कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में 35 मंत्रियों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली। विस्तार के बाद सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Cabinet Expansion In Bengal || Suvendu Adhikari || Cabinet Expansion || West Bengal: पश्चिम बंगाल में नई BJP सरकार के गठन के बाद सोमवार को पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार में 35 नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्यपाल आर.एन. रवि ने नबन्ना में आयोजित समारोह में सभी मंत्रियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।
इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है।

कौन-कौन है शामिल

शपथ लेने वालों में स्वपन दासगुप्ता, अर्जुन सिंह, अशोक डिंडा, मनोज उरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, गौरी शंकर घोष, तापस राय और शारद्वत मुखर्जी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वहीं इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय और राजेश महतो को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

अगले कदम पर नजर

हालिया विधानसभा चुनाव में BJP ने बहुमत हासिल कर लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को बाहर कर दिया था। अब मंत्रिमंडल विस्तार को सरकार की प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अगले चरण में विभागों के बंटवारे को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके… अभिषेक बनर्जी पर भीड़ ने हमला किया, हेलमेट पहन किया खुद का बचाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »