CBSE Re-evaluation 2026 || CBSE 12th Re-evaluation || CBSE Rechecking Portal || CBSE Website Down: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए 1 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन तय समय पर पोर्टल शुरू नहीं हो सका। दोपहर तक वेबसाइट मेंटेनेंस मोड में दिखाई देती रही, जिससे छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई। तकनीकी दिक्कतों ने फिर खड़ी की परेशानिया बोर्ड ने पहले री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया 29 जून से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन आंसर शीट विवाद के बाद इसे 1 जून से शुरू करने का फैसला लिया गया। सीबीएसई ने दावा किया था कि नई व्यवस्था अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित होगी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले स्कैन आंसर शीट प्राप्त करने के दौरान भी छात्रों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। आवेदन पोर्टल कई बार ठप रहा, भुगतान में समस्याएं आईं और कई छात्रों ने धुंधली या अधूरी कॉपियां मिलने की शिकायत की थी। छात्रों की मुश्किलें बढ़ी सीबीएसई के अनुसार, 4 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था। बड़ी संख्या में आवेदन आने के बीच पोर्टल की तकनीकी खामियों ने छात्रों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब छात्र री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा अपडेट, 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की नई तारीख का हुआ ऐलान