Uttar Pradesh || Banda || PWD || Bulldozer Action : उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। गिरवां थाना क्षेत्र के मुख्य गिरवां चौराहे पर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। सड़क चौड़ीकरण और नहर पर बन रहे नए पुल के काम में रुकावट डाल रहे इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सुबह से ही सफाई अभियान छेड़ दिया। सरकारी जमीन पर खोली गई थीं दुकानें खबरों के अनुसार, गिरवां चौराहे पर लोक निर्माण विभाग (PWD) और नहर विभाग की जमीनी संपत्ति पर कुछ लोगों ने बिना अनुमति कब्जा कर लिया था। यहाँ सिर्फ पक्के निर्माण ही नहीं हुए थे, बल्कि धड़ल्ले से दुकानें भी चल रही थीं। इस अतिक्रमण के चलते चौराहे पर अक्सर जाम लग जाता था और नहर पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई शुरू होने से पहले की गई नोटिस और मुनादी प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से पहले सभी अतिक्रमणकारियों को कानूनी नोटिस दिया गया था। इसके अलावा, इलाके में लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराई गई, ताकि लोगों को खुद ही अपना अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा जा सके। जब प्रशासन द्वारा दी गई समय-सीमा के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई, तो योजना के अनुसार बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई। संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला अतिक्रमण हटाने के इस बड़े अभियान के तहत, लोक निर्माण विभाग (PWD), नहर विभाग और स्थानीय पुलिस का एक संयुक्त दल मौके पर पहुंचा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरवां थाना पुलिस के साथ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। फिर देखते ही देखते, सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा डालने वाले किसी भी अवैध अतिक्रमण को सहन नहीं किया जाएगा, और यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। ये भी पढ़े : सरेआम चप्पलबाजी! सपा के पूर्व चेयरमैन मोहन साहू पर बुजुर्ग महिला ने बरसाईं चप्पलें