Surya Murder Case || Khoda Ghaziabad || Crime News || UP Police: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्या हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। घटना के बाद प्रशासन और राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए पांच लाख रुपये की मदद दी है। परिवार को मिली एक सरकारी नौकरी इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में सुपरवाइजर पद पर नौकरी भी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी तक नहीं मिला पूरा न्याय इन कदमों के बावजूद परिवार का कहना है कि उन्हें तब तक न्याय नहीं मिलेगा, जब तक सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती। परिजन लगातार मांग कर रहे हैं कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जैसे कदम उठाए जाएं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें: मदरसे पर प्रशासन का शिकंजा, गाजियाबाद के कुल्लू गढ़ी गांव में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर