उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मदरसे पर प्रशासन का शिकंजा, गाजियाबाद के कुल्लू गढ़ी गांव में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

गाजियाबाद में प्रशासन ने कल्लूगढ़ी स्थित मदरसा जामिया अरबिया इशातुल इस्लाम के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू की है। आदेश नहीं मानने पर 15 एकड़ भूमि पर बुलडोजर चल सकता है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ghaziabad News || Masuri Ghaziabad || Kallu Garhi || Bulldozer Action || UP Administration: गाजियाबाद में प्रशासन ने अवैध निर्माण और भूमि कब्जे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मसूरी क्षेत्र के कल्लूगढ़ी-डासना स्थित मदरसा जामिया अरबिया इशातुल इस्लाम प्रशासन के निशाने पर आ गया है। अधिकारियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार मदरसे को संबंधित भूमि से बेदखल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

4 से 15 एकड़ क्षेत्र में फैला है मदरसा

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था नियमावली, 1952 के तहत की जा रही है। आदेश में संबंधित भूमि का कब्जा भूमि प्रबंधक समिति को सौंपने और करीब 1.23 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मदरसा परिसर 14 से 15 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, और अब प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई कर भूमि को कब्जामुक्त करा रही है।

इससे पहले सत्यापन अभियान के दौरान खोड़ा क्षेत्र में तीन गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को भी सील किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के मामलों की जांच जारी रहेगी तथा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रभारी मंत्रियों का महा फेरबदल! योगी सरकार ने बदले जिलों, कई नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »