उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में भीषण अग्निकांड! रहस्यमय आग ने 11 घरों को निगला

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में 11 घर जलकर राख हो गए। दमकल ने आग पर काबू पाया, नुकसान का आकलन जारी है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Fire || Hari Thana Area || 11 Houses Burnt || UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां थाना हरदी क्षेत्र के नई बस्ती मंगल पुरवा में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ग्रामीणों के 11 मकान इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कैसे लगी आग?

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: मानदेय बढ़ाओ या सुनो आंदोलन की आवाज… बहराइच में पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »