Bahraich Fire || Hari Thana Area || 11 Houses Burnt || UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां थाना हरदी क्षेत्र के नई बस्ती मंगल पुरवा में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ग्रामीणों के 11 मकान इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कैसे लगी आग? घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। ये भी पढ़ें: मानदेय बढ़ाओ या सुनो आंदोलन की आवाज… बहराइच में पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा