उत्तर प्रदेशमहोबा

पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते बदला ट्रैफिक प्लान, तीन दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री

पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर महोबा-हमीरपुर में 8 से 10 जून तक भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

Police Recruitment Exam || UP Police Exam ||  Mahoba News || Hamirpur News || Traffic Advisory: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए महोबा और हमीरपुर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। 8, 9 और 10 जून को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यमुना और बेतवा पुल क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

क्या है पूरा प्लान

प्रशासन के निर्देशानुसार कानपुर की ओर से महोबा और हमीरपुर आने वाले ट्रक एवं अन्य भारी वाहन निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं सागर एनएच की दिशा से कानपुर और हमीरपुर जाने वाले भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत महोबा से कानपुर जाने वाले ट्रकों को बांदा मार्ग से भेजा जाएगा। कबरई-खन्ना क्षेत्र से आने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जरिए उरई होते हुए कानपुर पहुंच सकेंगे।

अभ्यर्थियों को जाम से राहत

हालांकि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री बसें, कार, बाइक और अन्य छोटे वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को जाम से राहत देकर समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर! महोबा में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »