नोएडा

जिले के पहले रोटरी आई बैंक का शुभारंभ, नोएडा में रोशनी की नई उम्मीद

नोएडा में जिले के पहले रोटरी आई बैंक का उद्घाटन हुआ। यह पहल नेत्रदान को बढ़ावा देकर जरूरतमंदों तक रोशनी पहुंचाने और कॉर्नियल अंधत्व कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Rotary Salasar Noida Eye Bank || Eye Transplant Noida || Eye Donation || Rotary Club Noida || UP News:  नोएडा में नेत्रदान और आंखों के प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। तिरुपति आई सेंटर में जिले के पहले रोटरी आई बैंक का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य नेत्रहीनों को नई रोशनी देना और आंखों की बढ़ती जरूरत को पूरा करना है।

समाज सेवा का बड़ा माध्यम

उद्घाटन समारोह में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अमिता महेंद्रु और आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष डॉ. नम्रता शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांसद ने इस पहल को समाज सेवा का बड़ा माध्यम बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर साल हजारों नेत्रदान की जरुरत

आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर एवं तिरुपति आई सेंटर की चेयरपर्सन डॉ. मोहिता शर्मा ने बताया कि देश में कॉर्निया प्रत्यारोपण की जरूरत और उपलब्धता के बीच बड़ा अंतर है। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष हजारों नेत्रदान की आवश्यकता होती है, लेकिन जागरूकता और दान की कमी के कारण जरूरतमंदों तक समय पर मदद नहीं पहुंच पाती।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नेत्रदान के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़े तो आने वाले वर्षों में कॉर्नियल अंधत्व को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: UP पुलिस भर्ती परीक्षा पर सख्ती का पहरा, 30 हजार CCTV से होगी निगरानी, एक्शन मोड में सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »