नोएडा

जनता की शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज सस्पेंड, कई अधिकारियों पर गिरी गाज

नोएडा में जनता की शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई की। एक चौकी इंचार्ज निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर किए गए, जबकि तीन एसएचओ को चेतावनी जारी हुई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Police || Laxmi Singh || SHO Suspension || Public Grievances || UP Police: नोएडा में नागरिकों की शिकायतों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आई समस्याओं की समीक्षा के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाबदेही का स्पष्ट संदेश दिया है।

क्या-क्या थे मुद्दे

कार्रवाई के तहत सेक्टर-110 चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना सेक्टर-49 के प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 के थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है। बैठक में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने सुरक्षा, ट्रैफिक जाम, पुलिस-जन संवाद और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कई बड़े फैसले

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए किरायेदारों और पीजी संचालकों के सत्यापन, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, नए CCTV कैमरे लगाने और यातायात प्रबंधन सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नियमित समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम भी तय किया गया है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: जिले के पहले रोटरी आई बैंक का शुभारंभ, नोएडा में रोशनी की नई उम्मीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »