Suryakumar Yadav|| Mumbai Indians||Suryakumar Yadav unfollowed Mumbai Indians|| Suryakumar news|| Surya IPL news: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को हाल ही में इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। इसके बाद अब उनका नाम मुंबई इंडियंस से जुड़ी चर्चाओं में सामने आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, उनके अकाउंट पर टीम से जुड़े पोस्ट भी नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगी हैं। प्रोफाइल से गायब हुई टीम की तस्वीर सूर्यकुमार यादव के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मुंबई इंडियंस की जर्सी वाली तस्वीर भी दिखाई नहीं दे रही है। इस बदलाव के बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वह आने वाले समय में टीम से अलग हो सकते हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक सूर्यकुमार यादव या मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। पत्नी अब भी कर रही हैं टीम को फॉलो जहां सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किया है, वहीं उनकी पत्नी देविशा शेट्टी अब भी टीम को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। ऐसे में फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। 2018 से मुंबई का अहम हिस्सा हैं सूर्या मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव को 16.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह साल 2018 से लगातार टीम का हिस्सा हैं और कई मौकों पर अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला चुके हैं।सूर्या ने अब तक 127 मैचों में 4000 से अधिक रन बनाए हैं, जिनमें दो शानदार शतक भी शामिल हैं। अपनी आक्रामक और अभिनव बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलाई है। इन टीमों से जुड़ रहा है नाम कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगर सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो उनकी वापसी कोलकाता नाइट राइडर्स में हो सकती है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी सिर्फ चर्चाएं, कोई पुष्टि नहीं फिलहाल सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर हुए बदलाव के बाद चर्चाएं जरूर तेज हुई हैं, लेकिन किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ये भी पढ़े : संघर्ष से टीम इंडिया तक: 319वें टेस्ट खिलाड़ी बने मानव सुथार, डेब्यू के पहले ही ओवर में लिया विकेट