खेल

Dhaka में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच हुआ गर्म, इंग्लिस-राणा विवाद ने खींचा ध्यान

ऑस्ट्रेलिआ कप्तान जोश इंग्लिस को आउट करने के बाद नाहिद राणा के आक्रामक जश्न से विवाद शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ा कि कप्तान मेहदी हसन मिराज और अंपायर को दखलंदाजी करनी पड़ी।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Dhaka news: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए पहले वनडे के दौरान मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा के बीच बहस हो गई। मामला बढ़ता देख कप्तान मेहदी हसन मिराज और अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

जानिए क्या था पूरा मामला

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने 51 रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए। मैच के 11वें ओवर में नाहिद राणा ने जोश इंग्लिस को आउट कर दिया। इंग्लिस 19 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे थे। इसी दौरान राणा ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। यह बात इंग्लिस को पसंद नहीं आई और दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख अंपायर और मेहदी हसन मिराज को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बांग्लादेश ने बनाया मजबूत स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 284 रन बनाए। टीम के लिए मोसादेक हुसैन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

शांतो और तंजिद ने भी दिखाया दम

नजमुल हुसैन शांतो ने 67 रन बनाए, जबकि तंजिद हसन तमीम ने 54 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों ने बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

बांग्लादेश ने दर्ज की बड़ी जीत

285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम संघर्ष करती नजर आई। कंगारू टीम 42.2 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में बांग्लादेश ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 86 रन से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े : डेब्यू के बाद बदली किस्मत, मानव सुथार को इंग्लैंड से बड़ा मौका

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »