उत्तर प्रदेशमहोबा

महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा का हाई अलर्ट मॉनिटरिंग, अंतिम दिन ADG का अचानक निरीक्षण

महोबा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 तीन दिन और छह पालियों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। अंतिम दिन ADG, DM और SP ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में आयोजित यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8 से 10 जून तक तीन दिनों और छह पालियों में पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। पूरी परीक्षा प्रक्रिया को नकलविहीन और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।

सुरक्षा पर जोर

अंतिम दिन प्रयागराज जोन के एडीजी, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश द्वारों पर चेकिंग व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का विस्तार से जायजा लिया।

पुलिस को सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के सख्त निर्देश दिए। पूरे परीक्षा काल में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। लगातार निगरानी और कड़ी सुरक्षा के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई।

ये भी पढ़े: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ शुरू: 15 जून से सजेगा योग सप्ताह, स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »