Monsoon Update : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग से एक राहत भरी खबर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, एनसीआर में मौसम का मिजाज ज्लद ही बदलने वाला है। लेकिन, अगले दो दिनों तक लोगों को झुलसाने वाली भीषण गर्मी, तेज धूप और धूल भरी सतही हवाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके तुरंत बाद 11 और 12 जून को आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 11 जून से करवट लेगा मौसम, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक , एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से 11 जून से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दिन पारा गिर कर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। दोपहर के बाद और शाम के समय आसमान में घने बादल छाने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जो रात तक जारी रह सकती है। 12 जून को होगी सबसे ज्यादा राहत, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को प्री-मानसून का असर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इस दिन सबसे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी और यह महज 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दोपहर और शाम के दौरान तेज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ये भी पढ़े : UP Development News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव , विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई गति