UP Development News : तेजी से उन्नत हो रहे ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों को और ज्यादा गति देने के लक्ष्य से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन ने दो अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए डिपार्टमेंटल स्तर पर बड़े दायरे में बदलाव किए हैं। माना जा रहा है कि इस निर्णय से विकास परियोजनाओं की निगरानी, विभागों के बीच आपसी सहयोग और नागरिक सुविधाओं के संचालन में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेगा। विजय कुमार रावल को मिला 'महा-प्रभार प्राधिकरण द्वारा दिए गए नए आदेशों के तहत उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल को एक बड़ी जिम्मे दारी सौंपी गई है। उन्हें वर्क सर्किल-01 से लेकर वर्क सर्किल-08 तक के सभी निर्माण कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। इसके अलावा, शहर की साफ-सफाई और पर्यावरण का सुधरा करने के लिए उन्हें उद्यान विभाग और स्वास्थ्य विभाग में उप महाप्रबंधक (DGM) स्तर के कार्यों की कमान भी सौंपी गई है। वर्क सर्किल 1 से 8 का दायरा बहुत बड़ा है । जहां सड़क, सीवर, पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट्स चलते हैं; ऐसे में रावल की इस नई और दमदार भूमिका से विकास कार्यों में स्पष्टता और तेजी आना तय माना जा रहा है। शहर की हरियाली को मिलेगा नया आयाम ज्ञानेंद्र यादव अब पार्कों और ग्रीन बेल्ट को और बेहतर बनाएंगे जिससे शहर की हरियाली को एक नया मुकाम मिलेगा। ग्रेटर नोएडा को देश के सबसे हरे और व्यवस्थित शहरों में से एक माना जाता है, और यहीं पर इसकी ग्रीनरी को बनाए रखना सत्ता के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए, सहायक निदेशक (उद्यान) ज्ञानेंद्र यादव को उद्यान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब पार्कों की सजावट, ग्रीन बेल्ट के देखरेख और नए पौधों के रोपण का जिम्मा उनके ऊपर है। बाकी व्यवस्थाएं पहले की तरह रहेंगी, जनता को होगा सीधा फायदा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव के अलावा सभी वरिष्ठ प्रबंधकों, प्रबंधकों और सहायक निदेशकों का काम पहले जैसा ही जारी रहेगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य विभागों के बीच सामंजस्य बढ़ाना और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। बढ़ते हुए शहर और लगातार विस्तारित होते क्षेत्रों के चलते लिया गया ये फैसला नागरिकों को समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा और ग्रेटर नोएडा के विकास को एक नया दिशा देगा। ये भी पढ़े : Greater Noida Infrastructure: पश्चिम UP की सड़कों पर होगा बड़ा बदलाव! मेरठ-नोएडा समेत 4 शहरों के लिए बना खास प्लान