Greater Noida Infrastructure: पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़क व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के साथ समझौता किया है, जिसके तहत इन शहरों की सड़कों का नया मॉडल तैयार किया जाएगा। क्या है प्लान में शामिल? योजना के तहत सड़क डिजाइन, ट्रैफिक प्रबंधन, इंटरकनेक्टिविटी और सुरक्षा मानकों पर विशेषज्ञ संस्थान संयुक्त रूप से काम करेंगे। शुरुआत में नोएडा की 15 प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन सड़कों पर आधुनिक डिजाइन, ग्रीन बेल्ट, डस्ट-फ्री जोन और बेहतर सुरक्षा सुविधाएं शामिल होंगी। इस परियोजना का उद्देश्य ट्रैफिक जाम कम करना, यात्रा को सुगम बनाना और प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है। विशेषज्ञ सड़क नेटवर्क का विस्तृत सर्वे कर सुधार के सुझाव देंगे। बेहतर सड़क संपर्क अधिकारियों का मानना है कि नई योजना से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और औद्योगिक परियोजनाओं को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने में भी यह पहल अहम भूमिका निभाएगी। इससे पश्चिम यूपी में स्मार्ट और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सड़क नेटवर्क विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। ये भी पढ़े: Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा बेहद आसान! बस, टैक्सी और ई-कैब से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी