Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक परिवहन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। 14 और 15 जून से विभिन्न राज्यों की बस सेवाएं एयरपोर्ट को प्रमुख शहरों से जोड़ना शुरू कर देंगी, जिससे यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा। इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा भी शुरू एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप-आधारित टैक्सी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं, पर्यावरण-अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा भी शुरू की जाएगी। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे शहरों से सीधी बस कनेक्टिविटी की तैयारी पूरी हो चुकी है। दिल्ली के प्रमुख बस अड्डों और रेलवे स्टेशन से भी विशेष बसें संचालित की जाएंगी। प्रमुख शहरों एयरपोर्ट से जुड़े उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रदेश के प्रमुख शहरों को एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा से ई-बस सेवाएं भी शुरू होंगी। फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट तक पहुंचने का सबसे तेज और सीधा मार्ग रहेगा। खास बात यह है कि जीरो प्वाइंट से एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले वाहनों से किसी अतिरिक्त टोल की वसूली नहीं की जाएगी। ये भी पढ़े: दिन में रेकी, रात में चोरी… नोएडा पुलिस ने जीजा-साले गैंग का किया पर्दाफाश