Meerut Thief || Noida Crime || Jewellery Theft || Noida News: नोएडा पुलिस ने घरों में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य चोर, उसका जीजा और चोरी का सामान खरीदने वाला एक सुनार शामिल है। क्या है पूरा मामला पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के आभूषण, 3 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, चोरी में इस्तेमाल की गई कार, लोहे का सरिया और एक अवैध चाकू बरामद किया है। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सेक्टर-131 क्षेत्र से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। कैसे करते थे चोरी पूछताछ में मुख्य आरोपी शुभम उर्फ काकू ने बताया कि वह दिन में बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के जेवर वह अपने जीजा राहुल शर्मा को देता था, जो उन्हें सुनार सचिन वर्मा के माध्यम से बेचने की कोशिश करता था। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से कई जिलों में चोरी और अन्य गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़े: फिल्म सिटी का इंतजार खत्म? ग्रेटर नोएडा में जल्द शुरू होगा 1510 करोड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट