Greater Noida Film City || Film City Construction || Film Project || Noida News: ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) और परियोजना की विकासकर्ता कंपनी बेव्यू भूटानी इंटरनेशनल फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड के बीच फाइनेंशियल क्लोजर को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। कब शुरू होगा निर्माण यीडा सेक्टर-21 में करीब 230 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपये है। इसे चरणबद्ध तरीके से सात वर्षों में तैयार किया जाएगा। हाल ही में हुई बैठक में यीडा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी वित्तीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही निर्माण शुरू किया जा सकेगा। शूटिंग से जुड़ी सभी सुविधाएं परियोजना के लिए कंपनी को 1100 करोड़ रुपये के बैंक ऋण की स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी गई है। अब शेयर होल्डिंग एग्रीमेंट, एस्क्रो एग्रीमेंट और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। फिल्म सिटी के पहले चरण में अत्याधुनिक फिल्म स्टूडियो, फिल्म इंस्टीट्यूट और शूटिंग से जुड़ी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण और मनोरंजन उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। ये भी पढ़े: कमरे की छत का गिरा प्लास्टर, एक बार फिर बिल्डिंग सेफ्टी पर फिर उठे सवाल