Uttar Pradesh || Noida || Gaur City 1 5th Avenue : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में है। हाल ही में अरिहंत अंबर सोसाइटी में हुए हादसे का दुख भरा भी नहीं थी कि अब 'गौर सिटी-1' के 5th एवेन्यू से एक बढ़ी घटना सामने आई है। यहाँ एक फ्लैट के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक बेड पर आ गिरा। इस खौफनाक हादसे में कमरे में मौजूद बुजुर्ग पिता एक बड़े और जानलेवा हादसा से बाल-बाल बच गए । छत का बड़ा हिस्सा गिरने से , टेबल लैंप चकनाचूर यह घटना 5th एवेन्यू के एच (H) टावर स्थित फ्लैट नंबर 1265 की है। फ्लैट में रहने वाले मयंक ने बताया कि उनके बुजुर्ग पिता कमरे में ही थे, तभी अचानक जोर से आवाज हुई और छत का एक बड़ा हिस्सा सीधे नीचे बेड पर गिर गया। प्लास्टर इतना भारी था कि पास में रखा टेबल लैंप टूटकर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त प्लास्टर गिरा, बुजुर्ग पिता उसकी चपेट में आने से कुछ कदमो की दूरी पर ही थे , जिससे उनकी जान बच गई। मयंक ने तुरंत इस घटना की जानकारी सोसाइटी प्रबंधन को दी। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2064576871317356776 डेढ़ साल पहले भी हुआ था हादसा, बच्चों को आई थी चोट इस घटना ने सोसाइटी के मेंटेनेंस और मरम्मत के नाम पर किए जा रहे वादो की पोल खोलकर रख दी । पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले भी ठीक इसी जगह पर छत का प्लास्टर गिरा था। उस हादसे में घर के मासूम बच्चों को चोटें भी आई थीं। फ़रियाद के बाद मैनेजमेंट ने इसकी मरम्मत तो कराई, लेकिन वह काम कितना घटिया और बेकार था, यह दोबारा हुए हादसे ने साबित कर दिया । बार-बार हो रहे इन हादसों से पूरी सोसाइटी के लोगो में डर और दहशत का माहौल है। हादसों का गढ़ बनता ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शनिवार को हुई थी एक मौत गौर सिटी-1 के निवासी अब एओए (AOA) और बिल्डर प्रबंधन से कागजी मरम्मत के बजाय स्थायी और उम्दा रिपेयरिंग की मांग कर रहे हैं। धयान देने वाली बात यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डरों की खराब निर्माण गुणवत्ता अब लोगों की जान पर बन आई है। बीते शनिवार को ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक दूसरी सोसाइटी में ऐसे ही प्लास्टर गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगातार आ रहे ऐसे मामले साफ बयां कर रहे हैं कि करोड़ों रुपये खर्च करके फ्लैट खरीदने वाले लोग आज अपनी ही छतों के नीचे सुरक्षित नहीं है। ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में खाना खाने के बाद परिवार के 5 लोग बीमार, दो बच्चों की मौत