विदेश

PoK में हालात बेकाबू, प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट सेवाएं ठप, अंधाधुंध फायरिंग में 30 से ज्यादा मौतें

PoK में JAAC पर प्रतिबंध के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। रावलकोट समेत कई इलाकों में तनाव बढ़ा है। प्रदर्शनकारियों ने बल प्रयोग के आरोप लगाए, जबकि हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

 POK News || Anti Pakistan Protest IN Kashmir || POK Protest Firing: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों का दौर तेज हो गया है। रावलकोट समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव की खबरें सामने आई हैं।

इंटरनेट सेवा हुए बंद

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर बल प्रयोग और फायरिंग के आरोप लगाए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में बड़ी संख्या (30+ मौतें, 200+ घायल) में लोगों के हताहत और घायल होने का दावा किया गया है, हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। विरोध कर रहे समूहों का आरोप है कि प्रशासन ने आंदोलन को दबाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। साथ ही इंटरनेट और संचार सेवाओं में बाधा आने की भी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे लोगों को जानकारी साझा करने में परेशानी हो रही है।

विदेशों में भी इसका गुस्सा

रावलकोट के अलावा मुजफ्फराबाद, मीरपुर, प्लांदरी और अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन फैलने की खबर है। कई स्थानों पर बंद और मार्च के आह्वान किए गए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच विदेशों में रह रहे कश्मीरी समुदाय के कुछ संगठनों ने भी घटनाक्रम पर चिंता जताई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति और महत्वपूर्ण हो सकती है।

ये भी पढ़े: PoK में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, प्रदर्शन के दौरान हिंसा से 30 की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »