उत्तर प्रदेशबहराइच

District Administration Action: बिना फायर NOC और बिना नक्शे के चल रहे होटलों पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा

District Administration Action: मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गोवर्धन और अवध कैलाश होटल की हुई सघन जांच; दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, लापरवाह होटल संचालकों को सुधार के लिए दी 7 दिन की मोहलत।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Kashish Solanki

District Administration Action: उत्तर प्रदेश के  बहराइच में नियमों का उलंघन कर के  चलाए जा रहे होटलों के खिलाफ प्रशासन ने बेहद सख्त करवाई करी  है। जिलाधिकारी (DM) के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने शहर के कई नामचीन और बहुमंजिला होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान बिना फायर एनओसी (NOC) और बिना नक्शा पास करे खुले आम  चल रहे होटलों में सुरक्षा मानकों की पोल खुल गई।

गोवर्धन और अवध कैलाश होटल में मिलीं भारी कमियां

सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (CO सिटी) और फायर अफसर की संयुक्त टीम ने मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मशहूर ‘गोवर्धन होटल’ और ‘अवध कैलाश होटल’ सहित कई रिहायशी होटलों की  जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों को होटलों में सुरक्षा से जुड़ी  बड़ी अव्यवस्था और कमियां देखने को मिलीं। इन बहुमंजिला इमारतों में आग से निपटने के  इंतजाम नहीं थे और न ही इनके पास जायज़ कागजात पाए गए।

दिल्ली अग्निकांड के बाद जागा महकमा

प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई के पीछे हाल ही में दिल्ली के एक होटल में हुई भीषण अग्निकांड की घटना है। दिल्ली हादसे से सबक लेते हुए बहराइच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, ताकि शहर में ऐसे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद का सख्त बयान

जांच के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बेफिक्र होटल संचालकों को आखिरी चेतावनी देते हुए एक हफ्ते  की मोहलत दी है। उन्होंने साफ  कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर सभी सुरक्षा मानकों को ठीक नहीं किया गया और जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो उन सभी होटलों को तुरंत सीज  कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े : Police Administration Action : सरकारी जमीन पर रातों-रात बनाई गई अवैध मजार, प्रशासन ने सख्ती से हटवाया

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »